Press "Enter" to skip to content

करैरा : एसडीओपी ऑफिस से चंद कदम की दूरी पर िस्थत दुकान के चोरों ने चटकाए ताले / Karera News

 

करैरा। खबर करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है यहां एसडीओपी ऑफिस से चंद कदम की दूरी पर िस्थत एक दुकान को चोराें ने ताले चटकाकर हजारों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार करैरा में िस्थत राहुल ट्रेडर्स की दुकान के बुधवार-गुरुवार की रात ताले चटका दिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यहां चोरों ने पहले दुकान की शटर का ताला सब्बल से तोड़ा और उसे खोलकर अंदर चले गए। दुकान में घुसते ही चोर ने माचिस जलाई और गुल्लक खोली, इसके बाद मोबाइल की टॉर्च जलाकर काउंटर के पास गया यहां उसने रुपए निकाले और उसे आराम से गिना। चोर करीब 90 हजार रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक के अनुसार दुकान में ही बने एक कमरे में उसे पिताजी सोते थे लेकिन चोरों ने उसकी कुंदी लगा दी। मामले की जानकारी पुलिस को दी जहां पुलिस मौके र पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

More from KareraMore posts in Karera »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!