Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में सिलेंडर की कमी बनी चोरी की वजह: रात 3 बजे घर में घुसकर सिलेंडर ले उड़ा चोर, CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News

शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शक्ति पुरम इलाके में चोरी की एक वारदात सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत के साथ-साथ नई चिंता भी खड़ी कर दी है। देर रात करीब 3 बजे एक अज्ञात चोर ने एक मकान को निशाना बनाया और घर में घुसकर वहां रखा गैस सिलेंडर चोरी कर लिया।

पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर की हरकतें साफ देखी जा सकती हैं।

पीड़ित अशफाक खान, जो दैनिक चम्बल सुर्खी में ब्यूरो चीफ हैं, ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और सिलेंडर उठाकर फरार हो गया।

खास बात यह है कि इन दिनों शहर में गैस सिलेंडर की कमी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को परेशानी हो रही है। ऐसे में अब सिलेंडर चोरी की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं, जो कानून व्यवस्था और आपूर्ति व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े करती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिलेंडर की कमी के चलते ही चोर अब गैस सिलेंडर को निशाना बना रहे हैं, जिससे इस तरह की वारदातों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए और चोरी गया सिलेंडर बरामद किया जाए।

फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!