शिवपुरी: नरवर की शहरी आशा कार्यकर्ताओं ने काम करने से ना रोकने एवं पल्स पोलिओ मे समस्त शहरी आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाए जाने की मांग की हैं
समस्त शहरी आशा कार्यकर्त्ताओं ने बताया की नरवर की शहरी आशा कार्यकर्ता है जिनकी संख्या 18 है। हम आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति वर्ष 2015 मे बी.एम.ओ नरवर द्वारा नगर पंचायत की अनुशंसा से की जाकर लगभग 10 वर्ष हो चुके है. हम आशा कार्यकताओं ने जिला स्तरीय प्रशिक्षण भी प्राप्त किया जा चुका है हमारे द्वारा कोरोना जैसी महामारी में अपनी जान की परवाह ना करते हुये पूर्ण निष्ठा से स्वास्थ्य विभाग एवं जनता की सेवा की गई तथा वर्तमान मे भी हमारे द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने एवं शासन की स्वास्थ्य संबंध अन्य सभी योजनाओं को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही थी।
लोकसभा निर्वाचन की आचार संहिता के मध्य मे नरवर बी.एम.ओ द्वारा दिनांक 28 मार्च को पत्र जारी कर हम सभी शहरी आशा कार्यकर्ताओं को सामूहिक रूप से कार्य करने से रोक दिया गया है तथा शासन द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि भी नहीं दी जा रही है हमारे द्वारा वार्डो में कार्य ना किये जाने से समस्त नरवर शहर मे आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे है ना ही टीकारकण हो पा रहा है साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक नही पहुँच पा रहा है।
हम सभी आशा कार्यकर्त्ता गरीब परिवारों से संबंधित है तथा हमारा परिवार शासन द्वारा प्राप्त होने वाली प्रोत्शाहन राशि पर ही निर्भर है अगर हम आशा कार्यकर्ताओं को शासन द्वारा प्राप्त होने वाली राशि प्राप्त नही होती है तथा हम आशा कार्यकर्ताओं को भविष्य में कार्य नही करने दिया जाता है तो हमारा परिवार भूखे मरने की कगार पर आ जाऐगा।
समस्त नरवर शहरी आशा कार्यकर्ताओं को पुनः कार्य करने की अनुमति देने एवं पल्स पोलिओ अभियान में ड्यूटी लगाये जाने हेतु वरिष्ठ खण्ड चिकित्सा अधिकारी नरवर को आदेशित किए जाने की मांग की हैं

शहरी आशा कार्यकर्ताओं ने पल्स पोलिओ अभियान में ड्यूटी लगाने की मांग की / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News
More from KareraMore posts in Karera »
- बड़ी खबर: दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 12 घायल, करैरा के खोवा गाँव की घटना / Shivpuri News
- IPL मैच पर सट्टा लगवाते बुकी पुलिस के चढ़े हत्थे / Shivpuri News
- 6 वर्षीय मासूम का खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला शव दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका गांव में तनाव मौके पर एसपी कलेक्टर / Shivpuri News
- रात को सोते समय अज्ञात चोरों ने जेवरात सहित ₹10000 नकदी उड़ाए / Shivpuri News
- अंतरराज्यीय बाहन चोरो को किया गिरफ्तार, एक ट्रैक्टर सहित 13 मोटरसाइकिल को किया जप्त / Karera News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News















Be First to Comment