Press "Enter" to skip to content

झांसी के युवक की करैरा हाइवे पर मिली लाश, परिजनों ने ससुरालीजनों पर लगाए हत्या के आरोप | Karera News

करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तह तकाली पहाड़ी के पास शुक्रवार की रात एक युवक की लाश पड़ी मिली मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और लाश की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना दी। जहां पहचान होते ही मृतक के परिवारजनों को सूचित किया गया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जिसके चलते मृतक के परिजन ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 
जानकारी के अनुसार रात में करैरा थाना पुलिस गश्त कर रही थी। तभी उन्हें हाईवे के किनारे पर एक बाईक पड़ी दिखी। जब पुलिस ने पास में जाकर देखा तो एक लाश भी वहां पडी हुई थी। जब उक्त लाश की शिनाक्त की पता चला मृतक का नाम नरेन्द्र जोशी निवासी झांसी है। बताया गया है कि उक्त युवक की ससुराल करैरा में है।
युवक के मुंह से झाग आ रहे थे। इसके साथ ही युवक की छाती पर चोट के निशान मिले है। परिजन ससुराल बालों पर ही हत्या का आरोप लगा रहे है। इस मामले में पुलिस ने युवक की लाश का पीएम कराकर मामले की जांच में जुट गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!