Press "Enter" to skip to content

करैरा में चोरों की धमचक, डंपर की बैटरी व घर का सामान चुराकर ले गए | Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेेत्र के तहत 16 अगस्त को चोरों ने दो जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोेर यहां से डंपर से चार बैटरी तथा एक घर का ताला तोड़कर गृहस्थी का सामान चुराकर ले गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरोें की तलाश शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार रमेेश पुत्र मोहनलाल प्रजापति (45) निवासी लालपुर हाल निवासी दीनदयाल नगर करैरा ने बतया कि बीते रोज उसके डंपरों में से दोपहर के समय चोर चार बैटरियां कीमत 42 हजार चोरी कर ले गए। घटना के बारे में जब पता चला तो असपास पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने में आकर रमेश ने बैटरी चोरी का केस दर्ज करवाया। 
वहीं रजेश पुत्र मनीराम गोयल निवासी सहायता केंद्र करैरा ने बताया कि उनका करैरा एवं रजेश्वर मंदिर के पास मनसरोवर नाम से होेटल है। चोरों ने बीते रोज जब लॉकडाउन था उसी दिन होटल के ताले तोड़कर चोरों ने वहां रखी एक टीवी, दो गैस सिलेंडर कीमत 11 हजार 500 रुपए चेारी कर ले गए। घटना की जानकारी सोमवार को सुबह लगी जब वह होटल पर गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!