Press "Enter" to skip to content

करैरा में रेत माफियाओं का खौफ, हथियारों के दम पर जब्त शुदा ट्रेक्टर ले गए छुड़ाकर ,शिकायत दर्ज | Karera News

शिवपुरी। करैरा में रेत के अवैध खनन का कारोबार जोरों पर चल रहा है। खनन में रेत कारोबारियों के साथ पुलिस से लेकर राजनेताओं तक के मिले होने की सूचना मिल रही है। मामले को लेकर कोई भी ठोस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है। इसका नतीजा बीते रोज देखने को मिला जहां करैरा के ग्राम मछावली में एक जब्त शुदा रेत से भरे ट्रेक्टर को खनन कारोबारी हथियारों की दम पर छुड़ा ले गए। 
गेम रेंजर एलपी आर्य अभ्यारण करैरा ने बताया कि 28 मई को शाम के समय उन्होंने एक रेत से भरे ट्रेक्टर को जब्त किया था। जब वह ट्रेक्टर को लेकर थाने जा रहे थे तभी ग्राम मछावली के पुल के पास कालीपहाड़ी का रहने वाला विकास यादव अपने आठ-दस साथियों के साथ आया। इनमें से कुछ लोगों के पास हथियार थे। आरोपितों ने उनका रास्ता रोक लिया और ट्रेक्टर को छीन कर ले गए। घटना के बाद गेज रेंजर एलपी आर्य करैरा थाने आए और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!