Press "Enter" to skip to content

करैरा के धमधौली में करंट लगने से हुई किसान की मौत | Karera News

करैरा। अनुविभाग करैरा के सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम धमधोली निवासी ज्ञानी कोली पुत्र छोटा राम कोली (40) जो कि अपने खेत पर मोटर चलाने गया हुआ था तभी अचानक तार टूट गया और उसे करंट लग गया। करंट लगने से ज्ञानी कोली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बृजेश राहुल ने घटनास्थल पर अपने चाचा को मृतक हालत में देखकर घरवालों को तत्काल सूचना दी। घर वालों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सीहोर थाना प्रभारी को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को नरवर स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!