Press "Enter" to skip to content

विवाद के चलते युवक पर कुल्हाड़ी से हमला ,केस दर्ज | Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम लंगूरी में एक युवक पर घर में घुसकर चार लोगों ने लाठी व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घटना में युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए करैरा अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार मनमोहन सिंह पुत्र पन्नालाल कुशवाह निवासी लंगूरी का पड़ोस में रहने वाले निहाल से विवाद हो गया। मामले में निकाल अपने परिजन जनवेेद, सुरेंद्र, खेम कुशवाह के साथ मनमोहन के घर पहुंचा और गाली-गलौंज करने लगा। जब मनमोहन ने गाली देने से मना किया तो उसकी सभी ने मिलकर लाठी व कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपित मनमोहन को जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!