Press "Enter" to skip to content

दहेज प्रताड़ना के चलते वंदना ने कुएं में कूदकर दे दी थी जान, ससुरालियों पर दहेेज हत्या का केस दर्ज | Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चौका में रहने वाली महिला की लाश ग्राम करोठा में कुएं में मिली थी। मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद पाया कि महिला को ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे जिस कारण उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मामले में मृतक महिला के ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
पिछले माह पुलिस को सूचना मिली कि श्यामलाल जाटव के कुआ ग्राम करोठा में एक महिला की लाश पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कुएं से बाहर निकलवाकर मृतिका की शिनाख्त की तो पता चला कि मृतिका का नाम वंदना है और वह ग्राम चौका की रहने वाली है। जिस पर पुलिस ने महिला के पति उमेश यादव को सूचना दी और लाश का पोस्टमार्टम करवाकर मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान सामने आया कि वंदना को उसका पति उमेश यादव सहित ससुरालीजन प्रदीप यादव, रामकिशन यादव, पिस्ता यादव, रितु यादव दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस प्रताड़ना से तंग आकर वंदना ने आत्मघाती कदम उठाया और कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने मामले में सभी आरोपितों के खिलाफ दहेज हत्या का केस कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!