Press "Enter" to skip to content

गेहूं की बोरी चोरी : टीला खरीदी केंद्र पर किसान व तुलावटियों के बीच जूतम-पैजार | Karera News

किसान की बोरी चोरी होने पर हुआ हंगामा, पुलिस में केस दर्ज
करैरा। करैरा सेवा सहकारी संस्था टीला पर गुरुवार दोपहर 11 बजे ग्राम दवरा करैरा से आए किसान और संस्था के तुलावटियों के बीच गेहूं की बोरी चोरी होने के विवाद पर किसानों और तुलावटियों में जमकर मारपीट हुई। एक बोरी किसान की चोरी हो जाने का जब अन्य किसानों ने विरोध किया तुलावटी गाली-गलौंज मारपीट करने पर आमादा हो गए और एक अकेले किसान को जमकर संस्था के कर्मचारियों ने जमकर मारा पीटा। इस मामले को दबाने के लिए संस्था के सचिव द्वारा किसानों और तुलावटियों को काफी समझाया लेकिन जब इन लोगों के बीच सुल्हा नहीं हुई तो मामला करैरा थाना पहुंच गया करैरा पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर शिकायत दर्ज कर ली।
ग्राम दवरा करैरा के किसान घनश्याम लोधी बुधवार को सेवा सहकारी संस्था टीला के गोदाम पर गेहूं लेकर आए थे तो बुधवार को इनकी एक बोरी चोरी हो गई थी। इसके बाद गुरुवार सुबह फिर जब किसान घनश्याम लोधी ने बोरी चोरी हो जाने की बात तुलावटियों से कही तो यह सभी तुलावटियों आग बबूला हो गए और किसान के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। इस लड़ाई-झगड़े में घनश्याम लोधी किसान को गंभीर चोटे आई है। जिसका करैरा अस्पताल ले जाया गया किसान की शिकायत पर टीला संस्था के तुलावटी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं किसानों ने बताया कि हमसे तुलाई के रुपए लिए जाते हैं और अधिक गेहूं तौला जा रहा है। वहीं बोरी सिलाई के लिए भी रुपए 10 से 15 रुपए वसूल किए जा रहे हैं। 
इनका कहना है
अगर कोई भी केंद्र प्रभारी किसानों को परेशान करता है या फिर तुलाई भराई का पैसा मांगता है, या फिर तौल करते समय अधिक माल तोलता है तो हमें सूचना करें गोदामों पर उत्पाद हंगामा न करें। आज जो भी मामला हुआ है इसकी हम जांच करवा लेते है जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। 
केआर चौकीकर
एसडीएम करैरा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!