Press "Enter" to skip to content

वर्निंग ट्रक : बिजली का तार टूटा, इलेेक्ट्रॉनिक सामान से भरेे ट्रकों में लगी, लाखों का नुसान | Karera News

करैरा। करैरा में बुधवार को आग लग जाने से ट्रक और पिकअप लोडिंग गाड़ी सहित सामान जल गया है। आगजनी में करीब 60 लाख रुपए का नुकसान आंका जा रहा है।
विनोद शर्मा निवासी मातन का पहरा थाना कोतवाली दतिया ने करैरा थाने में सूचना दी है कि चालक राम अहिरवार 23 जून को ट्रक भाड़े का सामान दतिया से करैरा लेकर गया था। बुधवार की सुबह 5 बजे फोन पर सूचना मिली कि खड़े ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है। ट्रक सहित भाड़े का सारा सामान जल गया है। आगजनी में सामान व ट्रक सहित 50 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। वहीं नरेंद्र गुप्ता निवासी कृष्णगंज करैरा ने पुलिस को बताया कि बोलेरो पिकअप एमपी 33  जी1666 से चालक नीलेश परिहार निवासी करैरा 23 जून को शिवपुरी से भाड़े का सामान लेकर आया था। करैरा सिटी सेंटर पर गाडी खड़ी कर दी थी। 24 जून की सुबह 4.30 गाड़ी सहित सामान जल गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!