Press "Enter" to skip to content

बंदरों के झुंड ने खाना बना रही महिला पर किया हमला महिला के चेहरे पर आई गंभीर चोट, करैरा अस्पताल किया भर्ती | Karera News

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 11 में रहने वाली महिला पर खाना बनाते समय बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बंदरों के काटने से महिला का चेहरा लहू-लुहान हो गया। घायल अवस्था में परिजन महिला को लेकर करैरा अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाकर भर्ती कर दिया।
महिला के पति अजमेर रजक ने बताया उसकी पत्नी रचना 28 साल निवासी इलाहाबाद बैंक पास करैरा घर के अंदर बैठकर खाना बना रही थी तभी घर के अंदर बनी सीढ़ियों से बंदरो के झुंड ने अचानक आकर हमला बोल दिया जिससे महिला के चेहरे पर गंभीर चोट आई। नगर में बंदरों के हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है वरन् इससे पहले भी बंदरों के हमले में कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं। इस तरफ न नगर परिषद कोई ध्यान दे रही है न ही वन विभाग का कोई ध्यान है ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!