शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत कॉलेेज रोड पर रखे एक ट्रेक्टर को चोर चुराकर ले गए। ट्रेक्टर मालिक नवसिंह पुत्र सूरतसिंह लोेधी निवासी चिनोद करैरा ने बताया कि 19 मई को उसने अपना ट्रेक्टर रामप्रताप मिश्रा के घर के पीछे कॉलेज रोड पर खड़ा कर दिया। 20 मई को जब वह ट्रेक्टर लेने के लिए आए तो देखा कि वह अपने रखे हुए स्थान पर नहीं है। जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गए और मामले में ट्रेेक्टर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment