Press "Enter" to skip to content

सहेली के घर गई किशोरी के साथ बलात्कार ,केस दर्ज | Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मेें एक किशेारी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। जहां किशोरी अपने सहेली के घर गई थी यहीं पर उसी गांव के रहने वाले एक युवक ने बलात्कार कर दिया और घटना के बाद किशेारी को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने परिजनेां की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार 14 अगस्त को करैरा के ग्राम में रहने वाली छात्रा को उसकी सहेली ने अपने घर पर बुलाया था। सहेली के बुलाए जाने पर किशोरी उसके घर चली गई लेकिन सहेली नहीं मिली। इतने में वहां गांव का रहने वाला युवक अरविंद लोधी आ गया और किशोरी को कमरे में ले गया जहां उसने जोर-जबरदस्ती कर किशोरी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। बाद में यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद किशेरी अपने घर आई औैर परिजनो ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीडिता और परिजनो के बायनो के आधार पर आरोपी अरविंद लोधी के खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!