शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम खड़पुरा में रहने वाले एक व्यक्ति ने एसपी को एक आवेदन सौंपा। आवेदन के माध्यम से राजकुमार यादव ने बताया कि वह बवीना केंट में सर्विस करता है तथा वहीं रहता है। बीती 29 जून को गांव के रहने वाले एक युवक नारायण जाटव ने उसके खिलाफ थाने में झूठी शिकायत कर दी। जबकि घटना के समय वह मौके पर था ही नहीं। राजकुमार ने बताया कि 21 मार्च से लेकर अभी तक वह बबीना कैंट में पदस्थ होकर स्थाई रूप से सर्विस कर रहा है। मामले को लेकर जांच कराने के लिए एसपी को आवेदन सौंपा।






Be First to Comment