Press "Enter" to skip to content

करैरा में दो पक्षों में विवाद, जमकर चले लात, घूसे | Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्रे के तहत आने वाले ग्राम खैराघाट में दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों के लोगेों ने एक-दूसरी की मारपीट कर दी। मामले में दोनों पक्षों के लोगोंे ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है जहां पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र पुत्र बिहारीलाल कुशवाह निवासी करैरा पुराने अस्पताल के पीछे व भगवत पुत्र छोेटेलाल कुशवाह निवासी ग्राम कुम्हरपुरा में ग्राम खैराघाट के हार के पास विवाद हो गया। घटना के समय दोनों पक्षों के लोग भी मौके पर मौजूद थे। दोनों में हुआ यह विवाद इतना बढ़ा कि वह एक-दूसरे केेेेे साथ गाली-गलौंज करने लगे। झगड़ा देखकर दोेनों पक्षों के लोग आ गए औैर एक-दूसरेे के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत पर भगवत, जगदीश, बलराम, अमरसिंह, मुन्ना, वीरेंद्र, राजीव, हरी, जसवंत, हरीकिशन कुशवाह निवासी कुम्हरपुरा थाना करैरा व भगवत की शिकायत पर मनीराम, महेश, कैलाश, मनोज, ओमी, अरूण, मंगल, वीरेंद्र, देवेंद्र, कल्लू कुशवाह निवासी पुराने अस्पताल के पीछे पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!