Press "Enter" to skip to content

करैरा थाना प्रभारी का कारनामा, अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर से गई जान, दर्ज किया सिर्फ एक्सीडेंट का केेस | Karera News

करैरा। जिले में रेत का अवैध कारोबार जोरों से चल रहा है। इस खनन के काले कारोबार में रेत कारोबारियों के साथ नेता से लेकर प्रशासनिक अधिकारी जुड़े हुए हैं जिस कारण इस अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। करैरा, नरवर या अन्य क्षेत्र हो रेत खनन कारोबारी बिना किसी भय के रेत का खनन कर रहे हैं और प्रशासन कार्रवाई के नाम पर शून्य बना हुआ है। अब रेत खनन के इस काले कारोबार में मासूम लोगों की जानें जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों में ही रेत खनन के कालेकारोबार के दौरान लगभग तीन जाने जा चुकी हैं, लेकिन प्रशासन अब भी नहीं चेत रहा है। ऐसी ही घटना मंगलवार को ग्राम टीला में घटित हुई जहां अवैध रेत भरकर ला रहे ट्रेक्टर पर से एक युवक नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों ने हत्या का केस दर्ज करने की बात कही लेकिन सिर्फ एक्सीडेंट का ही केस दर्ज किया गया। 
जानकारी के अनुसार करैरा थाना अंतर्गत ग्राम टीला में मंगलवार सुबह साढ़े नो बजे करैरा से अपने ग्राम टीला जा रहे ग्रामीण हरी (49) पुत्र पुन्ना रजक निवासी टीला को उसी गांव की ओर से आ रहे रेत से भरे टैक्टर ने जोरदार टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे ग्रामीण किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जब इस घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो उन्होंने तत्काल करैरा पुलिस को दी। घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचते ही मृतक के परिजन ट्रेक्टर चालक और मालिक पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़ गए जब परिजनों की बात को पुलिस ने नहीं सुना तो मृतक के परिजन लाश को लेकर थाने पहुंचे और थाने के बाहर लाश रखकर हंगामा करते हुए चालक और मालिक के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग करने लगे, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक्सीडेंट की कायमी कर परिजनों को चलता कर दिया। 
मृतक के भाई गौवर्धन रजक ने बताया कि मेरे बड़े भाई हरी रजक जब अपने घर टीला जा रहे थे तभी टीला की ओर से रेत भरकर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने उनको जोरदार टक्कर मार दी जिसस मौके पर मौत हो गई। इसकी जानकारी हमने करैरा थाने में दी जब पुलिस ने संबंधित ट्रेक्टर चालक और मालिक पर कोई एक्शन नहीं लिया तो हम अपने भाई की लाश को लेकर थाने पहुंचे और संबंधित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!