Press "Enter" to skip to content

करैरा के ग्राम गधाई में किशोेरी घर से लापता, दो पर केस दर्ज | Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेेत्र के तहत आने वाले ग्राम गधाई में एक किशोरी अपने घर से लापता हो गई। मामले को लेकर किशोरी के परिजनों ने दो संदेहियों पर केस दर्ज करवाया है। 
मिली जानकारी के अनुसार करेरा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी बीते रोज रात के समय अपने घर से लापता हो गई। जब परिजन उठे तो उन्हें अपनी पुत्री कहीं दिखाई नहीं दी। जिस पर उन्होंने आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसी दौरान किसी ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को संजय रावत गाम नरऊआ थाना सीहोर तथा प्रदीप रावत निवासी ग्राम गधाई के साथ देखा गया है। जिस पर परिजन थाने गए और संदेह के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!