Press "Enter" to skip to content

पुलिस ने पकड़ा स्मैक तस्कर, करैरा में पुराने पावर हाउस के पास खुलेआम बिक रहा नशीला पदार्थ | Karera News

करैरा। नगर सहित ग्रामीण अंचल में नशीले पदार्थ स्मैक का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर में  पुराने पावर हाउस के पास खुलेआम करैरा पुलिस के संरक्षण में चल रहा है जहां से गांव गांव में नशीले पदार्थो को छोटे छोटे तस्करों द्वारा खपाया जाता है। करैरा पुलिस ने ग्राम करही के एक स्मैक तस्कर को हिरासत में लिया है, लेकिन पुलिस कार्रवाई में अभी उन बड़े स्मैक तस्कर अभी भी बचे हुए हैं।
भितरवार रोड से पकड़ा स्मैक तस्कर
एसपी राजेश सिंह चंदेल को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति करैरा उपजेल के पास भितरवार रोड पर स्मैक की तस्करी के लिये खड़ा हुआ है। इस सूचना पर एसपी ने एएसपी गजेंद्र कंवर एवं करैरा एसडीओपी जीडी शर्मा को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीओपी ने करैरा थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर को एक टीम बनाकर बताए गए स्थान पर दविश देने के आदेश दिए। पुलिस टीम जब भितरवार रोड िस्थत करैरा उपजेल के पास पहुंची तो वहां एक शख्स बाइक लेकर खड़ा हुआ था। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब मे से 5 ग्राम स्मैक मिली। इसके बाद आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया जहां उसने पूछताछ में अपना नाम संतोष पुत्र गजराज रावत ग्राम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम करही बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनपीडी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!