Press "Enter" to skip to content

बिन ब्याही ने काले पाप को छिपाने मां ने नवजात को फेंका, मौत | Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम समोहा में एक बिना ब्याही नवजात को फेंककर भाग गई। जहां नवजात की मौत हो गई। ग्राम के लोगों को जब नवजात शिशु पड़ा मिला तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर भीड़ एकित्रत हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। 
मिली जानकारी के अनुसार 9 अगस्त को ग्राम समोेहा में ग्या प्रसाद लोधी के बेड़ा के पास एक नवजात पड़ा हुआ मिला। नवजात को पड़ा देखकर मौके पर भीड़ लग गई। वहीं ग्राम के चौकीदार मजबूतसिंह परिहार निवासी समोहा ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां देखा तो नवजात की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटना स्थल का मौका-मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन घटना को अंजाम देने वाले के बारे में पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!