Press "Enter" to skip to content

आईपीएल का सट्टा खिलाते दो को दबोचा, 9 हजार कैश बरामद / karera News

करैरा पुलिस ने रात को‎ दबिश देकर पकड़ा,‎ कोलकत्ता वर्सेस मुंबई मैच‎ में सट्टा खिला रहे थे

करैरा/शिवपुरी‎ जिले के करैरा नगर में आईपीएल ‎सट्टा खिलाते हुए दो युवकों को‎ पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार‎ किया है। दोनों से 9 हजार रुपए‎ कैश और तीन मोबाइल जब्त किए‎ हैं। जब्त मोबाइल में खातों से 12‎ लाख रुपए का ट्रांजेक्शन भी मिला‎ है। पुलिस इस संबंध में छानबीन‎ कर रही है।‎

जानकारी के मुताबिक करैरा‎ थाना पुलिस ने सट्टा खिलाने के‎ लिए एक युवक को संग लिया‎ और डेनिडा रोड पुराने अस्पताल‎ के पास करैरा पहुंचे। यहां लाईट‎ के खंभे के नीचे दो युवक‎ मोबाइल चलाते मिले। आरोपी‎ बृजेश उर्फ लारा साहू (32) पुत्र‎ बालकिशन निवासी काजी‎ मोहल्ला करैरा और फरीद खान‎ (30) पुत्र जफर खान निवासी‎ पुरानी तहसील के पास करैरा के‎ कब्जे से तीन मोबाइल व 9 हजार‎ रुपए कैश बरामद हुआ। जब्त‎ मोबाइल में 12 से 13 लाख रु.‎ का ट्रांजेक्शन पाया गया है।‎ साइबर सेल की मदद से पुलिस‎ छानबीन में जुटी है।

 

खुद के मकान में‎ ताला लगाया, किराए‎ से कमरा लेकर सट्टा‎ खिला रहा था‎

टीआई सतीश चौहान ने‎ बताया कि करैरा में‎ आईपीएल में कोलकत्ता‎ वर्सेस मुंबई मैच में सट्टा‎ खिलाने की सूचना मिली‎ थी। सूचना पर सटोरिया के‎ घर पहुंचे तो वहां ताला‎ लगा मिला। छानबीन की तो‎ पता चला कि दूसरी जगह‎ किराए का कमरा लेकर रहने‎ लगा। वहां पहुंचे तो सट्टा‎ खिलाते धर दबोचा।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!