Press "Enter" to skip to content

क्रिकेट को लेकर चली आ रंजिश पर घर में घुसकर मारपीट, चार घायल | Karera News

शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चिताहरी में एक परिवार की चार लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण क्रिकेट को लेकर हुए विवाद को लेकर चली आ रही रंजिश का बताया जा रहा है। माले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार सुनील पुत्र गुलाबसिंह जाटव 21 वर्ष निवासी ग्राम चिताहरी थाना सीहोर ने बताया कि उसकी वीरेंद्र रावत से क्रिकेट को लेकर रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते 31 जुलाई को शाम के समय वीरेंद्र रावत अपने साथी गजेंद्र, सतेंद्र, पुष्पेंद्र रावत निवासी करोबाह थाना सीहोर के साथ आया और घुर में घुसकर गाली-गलाैंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लाठियों से हमला बोल दिया। घटना में सुनील जाटव सहित कीर्ति जाटव, सोमवती व वीरपाल जाटव घायल हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!