Press "Enter" to skip to content

पोहरी जेल से भागे आरोपी को 6 माह का कारावास / Shivpuri News

शिवपुरी। आरोपी बंटी उर्फ हेमंत के जेल से भाग जाने के कारण न्यायालय द्वारा उसे 6 माह के कारावास से दंडित किया गया है। अभियोजन अधिकारी विशाल काबरा द्वारा जरिए जानकारी दी गई कि आरोपी पूर्व से ही एक अन्य प्रकरण में जेल में सजा काट रहा था। घटना दिनांक 11/04/21 तो प्रात: काल जेल खुलने के बाद बंदियों को बाहर निकालकर साफ -सफाई का कार्य करवाया जा रहा था। उसी समय आरोपी बंटी उर्फ  हेमंत खूंटी बनाकर दीवार फांदकर जेल से भाग गया। घटना की रिपोर्ट पोहरी थाने में की गई। विचारण उपरांत माननीय न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाते हुए यह फैसला सुनाया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!