भोपाल

पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से भोपाल के लिए रवाना हुए। फिर भोपाल से दिल्ली पहुंचे।
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर अटकलें तेज हैं। इस बीच कमलनाथ, नकुलनाथ के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। शनिवार को वे पहले छिंदवाड़ा से भोपाल पहुंचे। यहां स्टेट हैंगर से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सांसद नकुलनाथ के बायो बदलने की अटकलें भी रहीं।
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ दोनों का भाजपा में जाना लगभग तय ही है।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं के सवाल पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शनिवार को जबलपुर में कहा कि जो डर रहे हैं या बिक रहे हैं, वे जा रहे हैं। कमलनाथ के भाजपा में जाने की उम्मीद ही नहीं करनी चाहिए।

सांसद नकुलनाथ के X अकाउंट का ये स्क्रीन शॉट शनिवार का है। इसमें बायो से कांग्रेस हटाने दावा किया जा रहा है। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि पहले इसमें कांग्रेस लिखा था या नहीं।
दिल्ली में मीडिया से बोले कमलनाथ- आप लोग उत्साहित क्यों हो रहे?
दिल्ली में पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मीडिया के सवाल पर कहा- आप सभी उत्साहित क्यों हो रहे हैं? जब मीडिया ने उनसे पूछा कि आप भाजपा में जाने से इंकार नहीं कर रहे हैं। तो उन्होंने कहा कि यह इनकार करने के बारे में नहीं है। अगर ऐसा कुछ है तो मैं आप सभी को सूचित करूंगा…”
सज्जन वर्मा बोले- दोनों का जाना लगभग तय
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दैनिक भास्कर से कहा- कमलनाथ का जाना लगभग तय ही है। वे अकेले जा रहे या सांसद नकुलनाथ भी साथ रहेंगे, इस पर वर्मा ने कहा कि वे दोनों ही जा रहे हैं।
कमलनाथ के साथ उनके समर्थक नेताओं और खुद के जाने के सवाल पर वर्मा ने कहा कि अभी तो वे दोनों ही जा रहे हैं। बाकी आगे पता चलेगा।
















Be First to Comment