Press "Enter" to skip to content

पूर्व विधाय रघुवंशी के साथ गाली गलौज के मामले में पुलिस को एक आवेदन सौंपा

Image result for पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी

लुकवासा।
लुकवासा कस्बे में बीते रोज पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के साथ गाली
गलौज और पत्थर मारने के प्रयास के मामले में आरोपी विजयराज रघुवंशी ने
सोमवार को पुलिस को एक आवेदन सौंपा है। इसमें पूर्व विधायक वीरेन्द्र
रघुवंशी और साथियों के विरुद्घ उपद्रव करने का मामला दर्ज करने की मांग की
है। 

सौंपे गए ज्ञापन में विजयराज रघुवंशी ने बताया है कि गणेश समारोह का मुखिया
होने के नाते जब वह अपने साथियों के साथ विसर्जन के लिए जा रहा था, तब
रास्ते में रघुवंशी ने झगड़ा किया और उपद्रव की कोशिश की जबकि हम सभी को तो
मूर्ति विसर्जन करने जाना था। इसलिए तत्समय पुलिस में आवेदन नहीं दिया जा
सका, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि पूर्व विधायक ने हमारे ही विरूद्ध
स्वयं मुझ विजयराज पर ही केस दर्ज करा दिया है। 
इसलिए मामले की जांच कर पूर्व विधायक के विरुद्घ केस दर्ज किया जाए। इस
ज्ञापन के बाद अब मामले में नया मोड़ आ गया है जबकि दोंनो तरफ से
ज्ञापनबाजी हो चुकी है और अब मामले में जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!