कोलारस। राजएक्स प्रेस द्वारा पूर्व में प्रकाशित खबर का असर अब जाकर देखने को मिला है। हमने पूर्व में हुये गेहूं खरीदी घोटाले, सेवा सहकारी संस्था की पुरानी सम्पत्ति को अबैध तरीके से बेचने और उचित मूल्य की दुकान पर विक्रेताओ की कार्य गुजारियो को उजागर किया था। इस संदर्भ में पूर्व में रेस्टहाउस कोलारस पर सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के आगमन पर डीआर सहित जिले के वरिष्ठ नेताओ को उक्त भ्रष्टïाचार से हमारे संबाददाता विवेक व्यास द्वारा अवगत कराया गया था। उक्त भ्रष्टïाचार में सेवा सहकारी संस्था के अधिकतर कर्मचारी जांच के घेरे में आ रहे है। उक्त भ्रष्टïाचार की यदि सही जांच हो जाये तो गेहूं खरीदी में करोडो का घोटाला उजागर होने की पूरी संभावना है। उक्त कर्मचारियो के इस प्रकार के कारनामो से सेवा सहकारी जैसी संस्थाये ठप्प हो चुकी है। केवल एक सोसायटी पर ही नही अन्य कई ग्रामीण सोसायटियो पर भी प्रबंधको द्वारा भी अपनी अपनी संस्थाओ पर किसानो का हित करने के बजाय उनका शोषण कर केवल अपनी जेवे भरी है। यही कारण है कि सोसायटी प्रबंधक जिन पर पहले एक टूटी साईकिल भी नही थी आज करोडपति बने बैठे है। उक्त सेवा सहकारी संस्था में हुयें भ्रष्टïाचार को खासकर गेहूं घोटाले को लेकर शिवपुरी के वरिष्ठ अधिकारी उक्त मामले को गंभीरता से ले रहे है। उक्त क्रत्य को भ्रष्टïाचार की सीमा में मानते हुये डीआर ने सभी को नोटिस जारी कर दिये है। आगामी समय में उक्त मामला खाशा तूल पकडेगा और गंभीर जांच के चरणो से उक्त मामले को गुजरना पडेगा।
भ्रष्टïाचार को लेकर डीआर ने किये नोटिस जारी पूर्व की कई जांच ठण्डे बस्ते में एक बार फिर नोटिसो का दौर जारी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सिंधिया के सख्त रुख के बाद मड़ीखेड़ा में बड़ा बदलाव! 9 साल से पदस्थ एई सचिन चौहान का तबादला / Shivpuri News
- पूजन के लिए निकला नया ई-ऑटो बना हादसे का शिकार, स्पीड ब्रेकर के पास पलटा; एक की मौत, 6 घायल / Shivpuri News
- 10 हजार की रिश्वत नहीं दी तो विधवा की जमीन दूसरे के नाम! शिवपुरी में नामांतरण घोटाले का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग / Shivpuri News
- 22 साल पुरानी इंदिरा आवास की कुटीर पर नया विवाद, पट्टा रद्द करने और जेल भेजे गए युवक की जांच की उठी मांग / Shivpuri News
- वीडियो बनाकर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, किन्नर ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment