Press "Enter" to skip to content

खरई ग्राम पंचायत में हुये घोटालों को आखिर क्यों दबाया जा रहा है पिछले सरपंच सचिव के कार्यकाल में शौचालय निर्माण में भी हुआ है भ्रष्टïचार

कोलारस।
कोलारस जनपद पंचायत अन्तर्गत आने बाली ग्राम पंचायत खरई में जम कर मनमानी
भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। महिला सरपंच होने के बाद भी सरपंच के पति
द्वारा नियमो को ताक पर रख कर कार्य कराये जा रहे है। ग्राम सभा की बैठको
में भी पति ही जाते है। खरई ग्राम पंचायत में जब हमारे संबाददाता ने
ग्रामीण जनो से पूछा कि यहां पर विकास कार्य हो रहे है। कि नही तो ग्रामीणो
ने बताया कि सचिव शिवपुरी निवास करता है। और महिला सरपंच है इनके पति
कोलारस में निवास करते है। हमको शासन की योजनाओ का लाभ पाने के लिए इधर उधर
भटकना पडता है विकास की जगह विनाश खरई पंचायत में हो रहा है। निर्माण
कार्याे में घटिया क्वाल्टी का मटेरियल लगाया जा रहा है। ग्राम पंचायत में
बैठक कागजो में की जा रही है। टहराव प्रस्ताव बिना पंचो एवं उपसरपंच की
सहमति लिए ही बना दिये जाते है। जनपद में पदस्थ कर्मचारियो को ले दे कर
कार्य करा लिये जाते है। शौचालय के लिए आज भी खरई के लोग भटक रहे है। जो
शौचालय बनाये गये है वह घटिया क्वालटी के बने है। कुटीर निर्माण के नाम पर
भी सरपंच सचिव जरूरत मंद व्यक्तियो को परेशान कर रहे है। बीते माह अवैध रूप
से रखी हुई रेत जप्त हुई थी। तब भी ले दे कर मामला दबा दिया था। कुल मिला
कर खरई में रहने बाले बुजुर्ग लोग पेंशन के लिए भटक रहे है। खरई ग्राम
पंचायत हमेशा ही भ्रष्टïाचार में डूबी हुई दिखाई देती है। आलाधिकारी शिकायत
होने के बाबजूद भी निरीक्षण नही करते। जिसके चलते सरपंच सचिव के हौंसले
बुलंद बने हुये है। खरई ग्राम पंचायत में हुये निर्माण कार्यो की बारीकी से
यदि जांच की जाये तो सरपंच सचिव पर कार्यवाही हो सकती है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!