Press "Enter" to skip to content

गुजरात में मोदी ने सुदर्शन सेतु का इनॉगरेशन किया देश का सबसे लंबा केबल स्टे ब्रिज 978 करोड़ लागत /#NATIONAL

अहमदाबाद

पीएम मोदी ने पहले बेट द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर में पूजा की। फिर ओखा-बेट द्वारका जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। रविवार 25 फरवरी को उन्होंने सबसे पहले बेट द्वारका में भगवान द्वारकाधीश की पूजा की। इसके बाद उन्होंने ओखा को बेट द्वारका को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया। अब ओखा (द्वारका) से बेट द्वारका जाने के लिए लोगों को बोट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ब्रिज को बनाने में 978 करोड़ की लागत आई है।

मोदी सौराष्ट्र में 52 हजार 250 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। साथ ही राजकोट में गुजरात के पहले AIIMS का उद्घाटन करेंगे। साथ ही रायबरेली (यूपी), बठिंडा (पंजाब), मंगलगिरी (आंध्र प्रदेश) और कल्याणी (पश्चिम बंगाल) में भी AIIMS का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। मोदी 1,056 करोड़ की लागत से तैयार राजकोट-सुरेंद्रनगर रेलवे डबल ट्रैक प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे।

मोदी शनिवार (24 फरवरी) देर शाम जामनगर पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो भी किया था।

पहले पूजा, फिर उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को सबसे पहले बेट द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर में पूजा की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को सबसे पहले बेट द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर में पूजा की।

मंदिर में पूजा करने के बाद मोदी ने सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया। ब्रिज पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया।

मंदिर में पूजा करने के बाद मोदी ने सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया। ब्रिज पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया।

सुदर्शन सेतु से श्रद्धालुओं को नावों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा

अभी द्वारका मंदिर से बेट द्वारका तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को बोट से जाना पड़ता है। अब सुदर्शन सेतु से गाड़ी से बेट द्वारका जा सकेंगे।

अभी द्वारका मंदिर से बेट द्वारका तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को बोट से जाना पड़ता है। अब सुदर्शन सेतु से गाड़ी से बेट द्वारका जा सकेंगे।

द्वारका में बने सुदर्शन सेतु ब्रिज का निर्माण 2017 में शुरू किया गया था। ब्रिज के निर्माण का उद्देश्य ओखा और बेट द्वारका के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए आसान सुविधा प्रदान करना है। 2.32 किमी लंबा केबल-आधारित पुल देश में अपनी तरह का सबसे लंबा पुल है।

इस ब्रिज से न सिर्फ द्वारका और बेट-द्वारका के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का समय ही बचेगा, बल्कि तीर्थयात्रियों को बेट द्वारका तक पहुंचने के लिए नावों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सुदर्शन सेतु के दोनों तरफ श्रीमद्भागवतगीता के श्लोकों और भगवान कृष्ण की छवियों से सजा फुटपाथ भी बनाया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!