लखनऊ

18 मार्च को लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर NHM संविदा कर्मी एकत्रित होंगे।
लंबे समय से वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर रहे हैं NHM के संविदा कर्मियों ने अब डिप्टी सीएम के आवास के घेराव की तैयारी की हैं। 18 मार्च को स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर हजारों कर्मचारी पहुंच सकते हैं। संयुक्त राष्ट्रीय संविदा कर्मचारी संघ की तरफ से 1.5 लाख कर्मचारियों का आवाहन किया गया है।
अन्य राज्यों में दूर हुई हैं समस्या
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया है कि 2016 से प्रतिवर्ष बजट आवंटित होने के बाद भी NHM संविदा कार्मिकों की वेतन विसंगति नही दूर की जा रही है। जबकि भारत सरकार द्वारा 2016 से 3% प्रतिवर्ष अतिरिक्त बजट भी दिया जा रहा हैं। वही मध्यप्रदेश, हरियाणा, बिहार जैसे राज्यों में इस बजट का उपयोग करते हुए वेतन नीति बनाए जाने के साथ संविदा कार्मिकों की वेतन विसंगति दूर की गई है।

NHM कर्मचारी संघ की तरफ से जारी किया गया लेटर।
उन्होंने बताया कि 12 से 22 फरवरी तक वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर प्रदेश भर से लगभग 12000 पत्र मुख्यमंत्री को संविदा कार्मिकों ने भेजा था। जिसका संज्ञान अभी तक नही लिया गया। जिसके कारण 11 और 12 मार्च को प्रदेश भर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कार्मिकों ने ऑनलाइन कार्य न किए जाने का निर्णय लिया। इसी के तहत 11 और 12 मार्च को ऑनलाइन रिपोर्टिंग का कार्य लगभग 70 %से 75% तक ठप रहा। जिसमें मुख्य रूप से e sanjivani पर आयुष्मान भव पर ऑनलाइन परामर्श, टीबी कार्मिकों का विवरण निश्चय पोर्टल पर न अपलोड किया जाना, टीकाकरण का विवरण, व विभागीय रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं किया जाना शामिल रहा हैं। लेकिन इन सब के बावजूद अभी तक संविदा कर्मचारियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। जिससे कर्मचारियों में भारी मायूसी है। कम वेतन में कर्मचारियों को घर चलना मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि 18 तारीख को प्रदेश भर के संविदा कर्मचारियों को उपमुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचने के लिए कहा गया है।










Be First to Comment