गुरुग्राम

हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर व यूट्यूबर एल्विश यादव विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने एक यूट्यूबर को बुरी तरह पीटा। पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में एल्विश अपने दोस्तों के साथ यूट्यूबर से मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। उसे जमीन पर गिराकर थप्पड़ मारे। उसके कपड़े भी उतर गए।
यूट्यूबर ने एल्विश यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में केस दर्ज कर लिया है। इसमें धारा 147, 149, 323, 506 जोड़ी है।

एल्विश यादव ने जमीन पर गिराकर युवक से मारपीट की।
एल्विश ने कहा- परिवार को जिंदा जलाने की बात पर गुस्सा आया
विवाद के बीच एल्विश यादव ने वीडियो जारी कर कहा- कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में मैं मैक्सटर्न पर हाथ उठा रहा हूं। एक वीडियो में मैक्सटर्न मुझे लेकर कह रहा है कि ये गुंडा है, मुझे मारने की कोशिश की और उसी के बेसिस पर आपने मुझे मुजरिम करार कर दिया। ये तो ऐसा है वैसा है, पॉलिटिकल इसको सपोर्ट है, सारी बातें मैं एक-एक करके क्लियर करूंगा।
मैं चाहता हूं कि एक साइड की स्टोरी आपने सुनी, दूसरी साइड की स्टोरी भी जानने का आपको हक है और मुझे सुनाने का हक है। जो लोग हरकतें करके विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। जो ये लोग मेरे खिलाफ इकट्ठे होकर आवाज उठा रहे हैं, बहुत पुरानी आदत है मुझे, मैं 2020 से झेल रहा हूं, जो ये लेफ्ट लॉबी इकट्ठी हो जाती है।
आप उसका (मैक्सटर्न) ट्विटर हैंडल खोलना। जब मैं बिग बॉस में गया था, 8 महीने हो गए हैं, 8 महीने से आप देखना कि मैं क्या कर रहा हूं मैक्सटर्न के साथ और मैक्सटर्न मेरे साथ क्या कर रहा है। उसका हर ट्वीट मेरे खिलाफ मिल जाएगा। मुझे पोक करते हुए मिल जाएगा। सारी चीज मिल जाएगी।
बीच-बीच में मैक्सटर्न से उनकी शूट के दौरान मुलाकात भी हुई है। तब उन्होंने सोचा कि ये मेरे फैंस को गंवार क्यों कहता है और मुझे खराब क्यों कहता है। वह मैक्सटर्न से कॉल पर बात करना चाहते थे, लेकिन मैक्सटर्न ने उन्हें गुरुग्राम में मिलने के लिए बुलाया। मिलने को लेकर बातचीत के दौरान मैक्सटर्न ने कहा कि तुझे और तेरे परिवार को जिंदा जला दूंगा, इसके बाद उन्हें गुस्सा आया और मैक्सटर्न की लोकेशन मांगी। जब वो मिलने के लिए स्टोर पहुंचे तो पूरा कैमरा सेटअप लगाया हुआ था और मैक्सटर्न ने माइक भी लगाई हुई थी। मैक्सटर्न अकेला नहीं था, वो 4 लोग थे।

मैक्सट्रेन के इस वीडियो को शेयर करने पर पूरा विवाद हुआ।
अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला
विवाद कुछ दिन पहले मुंबई में हुए सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में एक्टर्स और पूर्व क्रिकेटर्स के मैच के बाद हुए एक घटनाक्रम से शुरू हुआ। एल्विश यादव भी यहां एक्टर्स और पूर्व क्रिकेटर्स के साथ खेलते दिखे थे।
पोस्ट डालने पर बढ़ा विवाद
एल्विश यहां कॉमेडियन और बिग बॉस-17 विनर मुनव्वर फारूकी के साथ घूमते-फिरते नजर आए। हालांकि, बाद में एल्विश ने इशारों-इशारों में मुनव्वर को दोगला बताया था।
एल्विश यादव के इस वीडियो को मैक्सटर्न के नाम से मशहूर पीड़ित यूट्यूबर सागर ठाकुर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और साथ में कैप्शन में लिखा- एल्विश भाई की दिल को छू लेने वाली बात।
एल्विश ने लिखा- भाई तू दिल्ली में ही रहता है
एल्विश को यह बात पसंद नहीं आई। एल्विश यादव ने भी पीड़ित के इसी एक्स पोस्ट को शेयर किया और लिखा- भाई तू दिल्ली में ही रहता है, सोचा याद दिला दूं। इसके बाद पीड़ित ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। जिसमें वह 10 बजे रात को गुरुग्राम के लिए निकला था। जहां उसकी एल्विश यादव से मुलाकात होनी थी।
एल्विश और सागर की वॉट्सऐप पर चैट..

वॉट्सऐप चैटिंग के मुताबिक एल्विश ने सागर को 12.30 बजे रात को मिलने को बुलाया था। सागर के मुताबिक ‘जब वह (एल्विश) स्टोर पर आए तो उन्होंने और उनके 8-10 गुंडों ने मुझे पीटना शुरू कर दिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। वे सभी नशे में थे।
एल्विश यादव ने मेरी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की ताकि मैं शारीरिक रूप से अक्षम हो जाऊं। एल्विश यादव ने मुझे जान से मारने की धमकी दी।

यूट्यूबर सागर ठाकुर सोशल मीडिया पर घटना को लेकर जानकारी देते हुए।
2021 से सागर और एल्विश एक-दूसरे को जानते हैं
सागर ठाकुर ने कहा कि वह और एल्विश यादव एक-दूसरे को साल 2021 से जानते हैं। बीते कुछ दिनों से एल्विश यादव के फैन पेज से दुष्प्रचार किया जा रहा था और इससे वह दुखी थे। एल्विश यादव ने शुक्रवार को उनसे मिलने के लिए कहा था।
सागर ठाकुर के लाखों फॉलोअर्स
सागर ठाकुर मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। उनके यूट्यूब अकाउंट पर 16 लाख से अधिक सब्सक्राइबर, इंस्टाग्राम पर 8.90 लाख फॉलोअर्स और ‘एक्स’ पर 2.50 लाख फॉलोअर्स हैं।





Be First to Comment