Press "Enter" to skip to content

दिनारा में निकली भव्य कलश यात्रा | Dinara News


दिनारा। कस्बे के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर पुराना दिनारा पर आयोजित होने वाले पंच कुंडात्मक महायज्ञ व भागवत कथा के लिए मंगलवार को संगीतमय धुन में कलश यात्रा निकालकर शुरूआत की गई। पंचकुंडात्मक महायज्ञ व श्रीमद भागवत कथा का आयोजन भागवत दास महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। जिसकी कलश यात्रा ढोल-डीजे व घोड़ों के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों से गंतव्य स्थान पर पहुंची। इस पुनीत कार्य को लेकर कस्बे सहित क्षेत्र के धर्मप्रेमियों में उत्साह व खुशी का माहौल बना हुआ है। 
आयोजन में 5 जून बुधवार को गणेश पूजन, पीठो का निर्माण एवं भागवत कथा प्रारंभ, कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगी। 6 जून गुरुवार मंडप पूजन यज्ञ प्रारंभ, यज्ञ प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12 बजे आयोजित होगा। यज्ञ में यजमानों को प्रतिदिन पूजन, अर्चन सहित मंत्रों द्वारा आहुतियां यज्ञाचार्य पंडित संदीप शास्त्री काशी वाराणसी संपन्न कराएंगे एवं भागवत कथा व्यास पंडित मानस मणि शास्त्री काशी वाराणसी के मुखारविंद से सुनाई जाएगी। यज्ञ के मुख्य यजमान दिनारा जनपद सदस्य आरती जयजय वकील एवं भागवत कथा के मुख्य यजमान सुमन राजू यादव है। महायज्ञ का समापन12 जून बुधवार को पूर्णाहुति के बाद भंडारे के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा में भगवत दास महाराज, रतिराम लोधी, शिशुपाल यादव, अवतार सिंह सिसोदिया, नरेश सक्सेना, वीरसिंह राय, हरिशंकर पाल, मुकेश लोधी, दीपेंद्र बुंदेला, अशोक केवट, केके पत्रकार सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!