
दिनारा। दिनारा थाने का कार्यभार संभालते ही नव नवनियुक्त दिनारा थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने थाना क्षेत्र के व्यवसायी,जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार बंधु,गणमान्य नागरिकों की दिनारा थाना परिसर में एक बैठक बुलाई जिसमे बड़ी संख्या में लोगो ने हिस्सा लिया । दिनारा थाना प्रभारी उपाध्याय ने परिचय लेने के उपरांत सभी से पुलिस का सहयोग करने की अपील की औऱ अपने समस्त पुलिस स्टॉप से आमजन के साथ मैत्रीभाव से पेश आने की हिदायद दी औऱ आमजन से छोटी से लेकर बड़ी घटनाओं को रोकने,गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त अपराधियों आदि की सूचना देने का आव्हान किया । लोगो की धारणा रहती है पुलिस में शिकायत करने जाओ तो नेता नगरी या समूह में जाओ पर मेरे कार्यकाल में शिकायत कर्ता बेधड़क अकेले आये उसकी शिकायत पूरी जिम्मेदारी से सुनी जायेगी और सत्यता पर कार्यवाही भी होगी । अगर कोई पुलिस से मदद चाहता है औऱ वह किन्ही कारणों से थाने नही आ सकता तो में उसके पास स्वयं पहुचूँगा औऱ सभी समझाइस देते हुए कहा की पुलिस ने किसी संदिग्द को पकड़ा और उसको आप जानते नही तो उसकी मदद के लिए मुझे फोन न करे । मेरी कार्यप्रणाली में अपराधी बचेगा नही पर बेकसूर फसेगा नही पर आपके सहयोग की अति आवश्यकता है । आगे उपस्थित जनो ने फर्राटा भर रही बाइक चालको पर कार्यवाही,कोचिंग सेंटरो पर मजनुओं पर नजर रखने के लिए पुलिस का सहयोग,टेक्सी स्टैंड से होने वाली परेसानी के चलते टेक्सी स्टेंट का स्थानांतरण,रात्रि में पुलिस गश्त के लिए पुलिस कर्मियों की सक्रियता सहित संख्या में बढ़ोतरी, फूला माता मंदिर के पास स्थित गल्ला मीलों पर पुलिस की हर समय निगरानी, अबैध रेत कार्य पर प्रतिबंद आदि सहित थाना प्रभारी को अन्य समस्याओं से अवगत कराया जिस पर थाना प्रभारी उपाध्याय ने पुलिस और सभी के सहयोग से निराकरण करने का आश्वासन दिया आखिर में सभी को स्वल्पाहार कराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।






Be First to Comment