Press "Enter" to skip to content

CM विष्णुदेव साय बोले- धर्मांतरण कर रहे मिशनरी एजुकेशन-हेल्थ की आड़ में, कॉंग्रेस ने पूंछा- कितने चर्च बने रमन सरकार में / #छत्तीसगढ़  

रायपुर

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।

छत्तीसगढ़ में सियासी माहौल एक बार फिर धर्मांतरण के नाम पर गरमाया हुआ है। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज मिशनरियों का बोल बाला है। एजुकेशन और हेल्थ में यह लोग हावी है। इसका दुष्प्रभाव यह हो रहा है कि इसकी आड़ में लोग धर्मांतरण ज्यादा करते हैं। तो यह रुकेगा, हिंदुत्व को एक ताकत भी मिलेगी।

दरअसल, रविवार को रायपुर में एक कॉलेज इवेंट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है। इस पर कांग्रेस ने सरकार काे चैलेंज किया है। कितने चर्च बने इसका हिसाब मांगा है।

कांग्रेस ने दिया चैलेंज

मुख्यमंत्री के बयान पर कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने चुनौती देते हुए कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। कांग्रेस मुख्यमंत्री को चुनौती देती है कि वह धर्मांतरण को लेकर विशेष तौर पर छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर श्वेत पत्र जारी करें। बताएं कि रमन सरकार के समय प्रदेश में कितने चर्च बने थे। ये भी बताएं कि भूपेश सरकार के दौरान कितने चर्च बने थे।

कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाए।

कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाए।

कांग्रेस की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि बीजेपी जब-जब प्रदेश में सरकार रहती है या देश में सरकार रहती है, वह स्वयं धर्मांतरण को बढ़ावा देती है। ताकि इस मुद्दे पर बयानबाजी कर मतों का ध्रुवीकरण कर सके। भाजपा को हिंदुत्व से सनातन से कोई मतलब नहीं है। वह अपनी राजनीति करने के उद्देश्य से इस प्रकार के उद्देश्यों को प्रसारित करती है।

CM कांग्रेस को बता चुके हैं धर्मांतरण की वजह

पिछले महीने दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा था कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस धर्मांतरण करवाती रही है, लेकिन अब हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि, मैं स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि कांग्रेस पार्टी अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए धर्मांतरण को बढ़ावा देती रही है। CM साय ने दिल्ली में मीडिया एजेंसी को बयान दिया है।

CM साय ने कहा था कि, पिछली सरकार में धर्मांतरण जोरों पर हुआ। शिकायतकर्ता के ऊपर ही कार्रवाई होती थी। जो धर्मांतरित हो जाता है वो भाजपा से तो फिर अलग ही हो जाता है। अब ऐसा कुछ भी नहीं होगा। ऐसा नहीं होने देंगे, धर्मांतरण पर रोक लगेगी।

धीरेंद्र कृष्ण रायपुर में कथा करने पहुंचे थे।

धीरेंद्र कृष्ण रायपुर में कथा करने पहुंचे थे।

बागेश्वर वाले बाबा भी बोले

27 जनवरी तक रायपुर में कथा करने पहुंचे बागेश्वर धाम वाले पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ले कहा था कि भारत में राम राज्य का सूर्योदय हुआ है। एक नई ऊर्जा आई है, भारत के लोग अखंडता की ओर एकता की ओर बढ़ रहे हैं। त्रेतायुग प्रारंभ किया है अब द्वापर युग की तैयारी है। अब बागेश्वर व्यास पीठ हनुमान जी की कृपा से छत्तीसगढ़ में समूचे क्षेत्र में जो कनवर्जन (धर्मांतरण) हाे रहा है उसे रोका जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from छत्तीशगढ़More posts in छत्तीशगढ़ »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!