गुजरात की जनता ने दो काम कराए-मनमोहन सिंह का मुंह खुलवाया, राहुल को मंदिर जाना सिखाया: CM योगी
बनासकांठा:गुजरात चुनाव अभियान में बीजेपी का प्रचार करने पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”गुजरात की जनता ने दो काम इस चुनाव में अच्छे से करा दिए. डॉ मनमोहन सिंह जी का मुंह खुलवा दिया और दूसरा राहुल गांधी को मंदिर जाना सिखा दिया.” सीएम योगी यहां के टोटना आश्रम भी गए. योगी आदित्यनाथ ने जी न्यूज से बात करते हुए यह भी कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से बीजेपी का लक्ष्य आसान हुआ. गुजरात में बीजेपी को 182 सीटों में से 150 सीटें मिलेंगी.