
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवुपरी राजेश हिंगणकर द्वारा पुलिस अधीक्षक सतना रहते हुए महिला अपराधों में उत्कृष्ट कार्य हेतु आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। घटना दिनांक 01.07.18 की है एक 04 साल की नाबालिग बालिका को अज्ञात आरोपी द्वारा उठाकर ले जाने की घटना कारित हुई। उक्त प्रकरण में तत्काल पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर द्वारा आरोपी संदेही महेन्द्र सिंह गौड़ को हिरासत में लिया गया, वैज्ञानिक सहायता उपरान्त आरापियों के पुष्टि साक्ष्य पाये जाने पर विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय पेश किया गया। नाबालिग बालिका के साथ आरोपी के द्वारा दुष्कर्म कर झाडिय़ों में फेंक दिया गया था जिस कारण बालिका की हालत काफी गंभीर थी, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपनी सूझ-बूझ से तत्काल नबालिग बालिका को एम्स हॉस्पीटल दिल्ली इलाज हेतु भिजवाया गया तब जाकर नाबालिग बालिका की जान बचाई जा सकी। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया गया।
कुख्यात डकैत ललित पटेल के एनकाउण्टर के लिए भी किया जा चुका है सम्मानित
6 अगस्त 2017 में भी तत्काल पुलिस अधीक्षक सतना रहते हुए अंतर्राज्यीय डकैत ललित पटेल जो कि मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश ईनामी था जो कुख्यात डकैत ठोकिया का मोसेरा भाई था जिसके खिलाफ लूट, डकैती,हत्या, रंगदारी जैस कई मामले दर्ज थे। जिसका एनकाउण्टर जिला सतना के चित्रकूट में करने पर मुख्यमंत्री द्वारा 15 अगस्त 2017 को सम्मानित किया गया था।






Be First to Comment