
शिवपुरी नगरपालिका में एक बार पुन: बीपीएल राशनकार्ड बनाने का फर्जी मामला उजागर हुआ है। जैसे ही इस बात की जानकारी शिवपुरी तहसीलदार गजेन्द्र सिंह को लगी तो उन्होंने तत्काल नगरपालिका शिवपुरी में पहुंचकर लगभग 9 फर्जी बीपीएल राशनकार्डों को जब्त कर नगरपालिका की राशन कार्ड शाखा की अलमारी को भी सील कर दिया है। सील की गई अलमारी के दस्तावेजों की जांच शनिवार को की जाएगी। साथ ही राशनकार्ड शाखा के प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी जांच के घेरे में बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा अभ्यार्थियों से एक मोटी रकम लेकर बीपीएल राशन कार्ड के नगरपालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों की सील लगाकर जारी किए जा रहे हैं। बताया तो यहां तक जाता है कि इस तरह के करीब 500 राशनकार्ड शहर में जारी किए जा चुके हैं।










Be First to Comment