कोलारस।कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम बेंहटा में एक किशोरी ने घर में फांसी
लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी ने फांसी क्यों लगाई, इसका कारण अभी अज्ञात
है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कोलारस के ग्राम
बेंहटा में कक्षा 8 में पढ़ने वाली छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगा ली।
परिजनों ने बताया कि दिन के समय छात्रा कमरे में चली गई तो सोचा कि वह सो
रही है, लेकिन जब वह शाम तक नहीं उठी तो दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं
खुला। इसके बाद शंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि वह फांसी के फंदे
पर झूल रही थी। आनन-फानन में परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे,
लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को ग्राम दादूखेड़ी के एक
छात्र जो कोलारस में रहकर पढ़ाई करता था, उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की
थी। इससे सवा महीने पहले भी एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, यह
तीनों कोलारस के एक निजी स्कूल में पढ़ते थे। फिलहाल मामले में पुलिस ने
मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता: कलेक्टर / Shivpuri News
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News





Be First to Comment