देहात थाने से फरार हुए दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार

शिवपुरी। आठ साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी देहात थाने से हथकड़ी खोलकर भाग गया था। आरोपी को पुलिस ने कल चिंताहरण हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुकेश परिहार पुत्र दयाल परिहार निवासी रामपौर दरवाजा पुरानी शिवपुरी ने आठ साल की मासूम से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। देहात थाना पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। लेकिन 9 जून की सुबह आरोपी हथकड़ी खोलकर थाने से भाग निकला। आरोपी के थाने से फरार होने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को एसपी सुनील कुमार पांडेय ने सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।