Press "Enter" to skip to content

कोतवाली पुलिस ने पोलोग्राउण्ड में बैठे शराबियों को खदेड़ा

पुलिस ने शुरू किया चैकिंग अभियान

शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने टीआई विनय कुमार शर्मा के नेतृत्व में शहर में चैकिंग अभियान प्रारंभ किया जहां रात्रि में गुरूद्वारा चौराहे पर वाहनों की चैकिंग की जहां वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों का निरीक्षण किया। साथ ही तीन सवारी बैठाने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। वहीं पोलोग्राउण्ड में शराब पीने वाले लोगों को मौके से खदेड़ते हुए उन्हें खुले में शराब न पीने की चेतावनी दी। 
कोतवाली टीआई श्री शर्मा का कहना है कि शहर में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए उन्होंने चैकिंग अभियान शुरू कर दिया है। वह प्रतिदिन शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की चैकिंग के साथ-साथ गल्र्स होस्टल, कोचिंग, स्कूल और सुनसान क्षेत्रों में मनचलों और शराबियों द्वारा की जाने वाली हलचलों पर विशेष नजर रखकर कार्रवाई करेंगे। कल उन्होंने पोलोग्राउण्ड में शराब पीने वाले लोगों को समझाइश दी है और अगर इसके बाद अब वह उक्त स्थान पर शराब पीते हुए दिखेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!