
शिवपुरी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा स्थानीय भदैयाकुण्ड स्थित कैफेटेरिया परिसर में वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान यूपीएसपी चयनित होने वाले अभिनव सक्सेना एवं उनके पिता सिंचाई विभाग के एसडीओ अवधेश सक्सेना माल्यार्पण एवं ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मानवाधिकार आयोग जिला संयोजक आलोक एम.इन्दौरिया, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र वशिष्ठ, अशोक कोचेटा, राकेश शर्मा, राधेश्याम सोनी, अनुपम शुक्ला, वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले, मुकेश जैन, बृजेश पाठक, जिलाध्यक्ष राजू यादव ग्वाल, रशीद खान गुड्डू, राम यादव आदि उपस्थित रहे।






Be First to Comment