Press "Enter" to skip to content

उचित मूल्य की दुकानो पर खाद्यन वितरण मेें हेरा फेरी

उचित मूल्य की दुकानो पर खाद्यन वितरण मेें हेरा फेरी


Fast Samachar- Khabar Sabse Pahle
कोलारस। कोलारस नगर के एप्रोच रोड मार्ग पर उचित मूल्य की दुकान पर खाद्यन वितरण में हेरा फेरी करने का मामला संगान में आया है। कोलारस नगर से लेकर ग्रामीण अंचल के लोग इस बात को लेकर परेशानी में है। खाद्यन वितरण में घोटाले की जानकारी भी प्राप्त हो रही है। रात के अंधेरे में उचित मूल्य पर विकने बाली सामाग्री गोल कर दी जाती है। नगर से लेकर ग्रामीण अंचल में खाद्यन वितरण में घोटाले के किस्से आये दिन किसी भी स्थान पर सुनाई देते है। खाद्यन वितरण के लिए समग्र आईडी होना अनिवार्य है वहीं आई डी में गडवडी बता कर कंट्रोल संचालक उपभोक्ता को निराश कर देते है। और खाद्यन मोहिया नही हो पाता है। वहीं कंट्रोल संचाल द्वारा जिन समग्र आईडीयो पर खाद्यन वितरण करना होता है असमें से भी कम देने का काम किया जाता है। जिसके चलते कंट्रोल संचालको के भण्डारण बडते जा रहे है। ऊंची पहुंच होने के कारण ब्लैक होने बाला गरीबो का खाद्यन गरीबो को उपलब्ध नही हो पा रहा है। कुल मिला कर गरीबो की रोटी खा कर कंट्रोल धारक चैन की नींद सो रहे है। और गरीब परेशान हो रहे है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!