Press "Enter" to skip to content

लॉयंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल का शपथ ग्रहण समारोह कल

केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा समारोह

शिवपुरी। लॉयंस एवं लॉयनेस क्लब शिवपुरी सेंट्रल का शपथ ग्रहण समारोह 11 जुलाई को नक्षत्र गार्डन वायपास रोड पर शाम 7.30 बजे आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया रहेंगी जबकि मुख्य वक्ता के रूप में लॉयंस क्लब की प्रांतपाल लॉयनेस शकुंतला गोयल जयपुर से, शपथ विधि अधिकारी के रूप में पूर्व प्रांतपाल लॉयंस विनोद गोयल जयपुर से उपस्थित रहेंगे, उक्त जानकारी लॉयंस क्लब के अध्यक्ष लॉयन एसएन उपाध्याय, सचिव लॉयन राजेन्द्र गंगवाल एवं लॉयनेस क्लब की अध्यक्ष लॉयनेस बबीता जैन एवं सचिव लॉयनेस मीना अग्रवाल द्वारा देते हुए बताया कि समारोह में शिवपुरी शहर से विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रथम प्रांतपाल अशोक ठाकुर शिरकत करेंगे, वहीं विशेष अतिथि प्रांतपाल द्वितीय आलोक अग्रवाल नए लॉयंस साथियों को शपथ दिलाएंगे। प्रेरण अधिकारी द्वितीय प्रांतपाल लॉयन आलोक अग्रवाल नये लायंस साथियों को शपथ दिलाएंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांतपाल लॉयन राजेन्द्र सिंह गर्गवाल, लॉयन विष्णु गोयल, वहीं प्रांत सेकेट्री लॉयन सुनील गोयल ग्वालियर जबकि रीजन चेयर पर्सन के रूप में लॉयन विजय चौधरी गुना उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा ग्वालियर से संदीपा मल्होत्रा एवं डबरा से भीष्म हवलानी मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!