शिवपुरी। जल के महत्व, जल ही जीवन है एवं नदियों का संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु राज्य स्तरीय जल संसद कार्यक्रम दिनांक 30 अप्रैल 2018 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा, ग्राम ईंटखेडी छाप विकास खण्ड़ फंदा जिला भोपाल में स्थित कोलांष नदी के तटपर प्रात: 11 बजे से मुख्यमंत्री की उपस्थिति में किया जाएगा इसी तर्ज पर पूरे प्रदेश में 313 विकासखण्ड व 51 जिले में भी जल संसद कार्यक्रम 2018 का एक साथ कार्यक्रम संपन्न होगें, शिवपुरी जिला में 8 विकासखण्डों में कार्यक्रम संपन्न होगा, जिसमें जिलास्तरीय कार्यक्रम दिनांक 30 अप्रैल 2018 को परिणय वाटिका में प्रात: 11:00 बजे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कर कार्यक्रम किया जाएगा, कार्यक्रम के पश्चात् भुजरिया ताल में सभी कार्यक्रम के प्रतिभागीगणों के द्वारा श्रमदान किया जाएगा, जिसमें निम्न विभाग/संस्थाऐं द्वारा दिनांक 30 अप्रैल 2018 से लेकर 14 मई 2018 तक उल्लेखनिय रूप से श्रमदान करके मानव जीव जगत को जल के महत्व एवं भौतिक युग में मानव जाति को जल के महत्व को बताया जाएगा। जिसमें 30 अप्रैल 2018 को म.प्र. जन अभियान परिशद् शिवपुरी, 1 मई 2018 को आई.टी.व्ही.पी., 2 मई को भारत विकास परिशद्/रोटरी क्लब/मंगलम, 3 मई सी.आर.पी.एफ., 4 मई को शिक्षा विभाग एवं समस्त छात्रगण, 5 मई को एस.ए.एफ. 18 बटालियन, 6 मई को महिला एवं बाल विकास विभाग, 7 मई को डी.पी.आई.पी., 8 मई को जनप्रतिनिधिगण एवं पार्षद एवं पत्रकारगण, 9 मई को होमगार्ड/जेल/पुलिस विभाग, 10 मई को ट्रक/ऑटो यूनियन, 11 मई को फिजीकल कॉलेज/महाविद्यालयीन छात्र, 12 मई को मेडीकल ऐसोसियेशन एवं बार ऐसोसियेशन, 13 मई को भारत स्वाभिमान मंच/गायत्री परिवार, 14 मई को नेहरू युवा केन्द्र / खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा समय सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजे तक स्वेच्छानुसार अपना अमूल्य समय एवं समर्थन देकर षिवपुरी षहर के सभी धर्म प्रेमियों /वरिष्ठ सामाजसेवी/जनप्रतिनिधियों/स्वेच्छिक संगठन आदि लोगों से अपील करते हुए एक से दो घण्टें का मानव श्रमदान कर जल को बचाने में सहयोग प्रदान करें।



