Press "Enter" to skip to content

आबकारी पुलिस की कार्रवाई: सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान रोकने के लिए होटल, ढावों पर की चैकिंग, बनाए दो प्रकरण

शिवपुरी। आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश तथा जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपुरी श्रीमती शिल्पा गुप्ता के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी श्रीमती वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में अवैध रूप से मदिरा संग्रहण, भंडारण, विक्रय व सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत बीती देर शाम शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा क्षेत्र में मोगिया बस्ती में दबिश देकर 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 200 किग्रा गुड़ लाहन जप्त किया जाकर मौके पर विधिवत कार्यवाही कर 2 आपराधिक प्रकरण कायम किये। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 3 पर स्थित होटलों, ढाबों में सघन तालाशी हेतु जिले में सयुंक्त अभियान चलाकर दबिश दी गयी। उक्त सयुंक्त कार्यवाही में होटलों, ढाबों के संचालकों को अपने-अपने परिसरों पर अवैध रूप से मदिरापान न किये जाने की समझाईश एवं उक्त कृत्य के अवैधानिक होने तथा पाए जाने पर आपराधिक  विधिसम्मत कड़ी कार्यवाही के लिए संचालक के स्वयं भी उत्तरदायी होने की जानकारी भी दी। सयुंक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक शिवपुरी वृत्त प्रभारी संदीप कुमार लोहानी, पिछोर वृत्त प्रभारी अनिरुद्ध खानवलकर, करैरा वृत्त प्रभारी अशोक शर्मा  एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!