
खाने बनाते समय आग की लपटों से झुलसी महिला, पत्नी को बचाने आया पति भी झुलसा
40 प्रतिशत जली हुई अवस्था में अस्पताल में कराया भर्ती
शिवपुरी
जिले के कमलागंज क्षेत्र में पुरानी कलारी के पास रहने वाली एक महिला अपने घर पर खाना बना रही थी तभी ऊपर से तेल की कट्टी गिरने से आग लग गई जिससे महिला भी आग की चपेट में आ गई। महिला बचाने के लिए उसका पति आया तो वह भी आग की चपेट में आ गया। दोनों पति, पत्नी लगभग 40 प्रतिशत जल गये।
जानकारी के अनुसार मीना राठौर पत्नी विष्णु राठौर उम्र 40 वर्ष निवासी पुरानी कलारी कमलागंज सुबह करीब 11 बजे अपने घर गैस सिलेण्डर खाना बना रही थी तभी अचानक ऊपर रखी तेल की कट्टी गिर गई जिससे गैस चूल्हे में आग की लपटें निकलने लगी जिसकी चपेट में मीना आ गई। इसके बाद मीना ने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया पत्नी की आवाज सुनकर मौके पर विष्णु राठौर भी आ गये और पत्नी को बचाने शुरू कर दिया। पत्नी को बचाने के प्रयास में विष्णु में आग की लपटों से झुलस गया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इनका उपचार चल रहा है।
Be First to Comment