कोचिंग पढऩे आई छात्रा के साथ चार युवकों ने की छेड़छाड़, पिता के साथ की मारपीट

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा में रहने वाली छात्रा ट्यूशन पढऩे के लिए अछरौनी आती है। कल शाम 4 बजे छात्रा को ट्यूशन पर छोडऩे के लिए उसके पिता मोटरसाइकिल आए हुए थे। ट्यूशन के पास में बेटी को छोड़कर पिता पास में ही खड़े थे तभी ही छात्रा को ट्यूशन के बाहर पास में खड़े मोनू जाटव, बृजेश लोधी, इन्द्रपाल और प्रमोद निवासीगण अछरौनी ने रास्ता रोक लिया और बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। जब पास में ही खड़े पिता ने यह नजारा देखा और मौके पर पहुँचा तो युवकों ने छात्रा के पिता के साथ मारपीट कर दी। घटना की शिकायत छात्रा ने खनियांधाना थाने पहुँचकर दर्ज कराई। छात्रा की रिपोर्ट पर से पुलिस ने चारों के खिलाफ भादवि की धारा 354, 341, 323, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।