Press "Enter" to skip to content

दतिया नरवर पिछोर ग्वालियर की बसो के पहिये रुके बस ड्राइवरों ने की हड़ताल दतिया यूनियन बैठी धरने पर मामला शासन के फरमान का जताया विरोध बस चालक से होने बाली दुर्घटना पर ड्राइवर को देना होगा हर्जाना और होगी सजा

करैरा
दतिया बस चालक यूनियन के हड़ताल पर जाते ही करैरा से नरवर पिछोर दतिया
ग्वालियर की ओर जाने बाली बसों की आज हड़ताल होने से करैरा सहित आसपास के
सेकड़ो लोंगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों के पहिये रुक जाने
से ग्वालियर दतिया जाने के लिए यात्रियों को झाँसी होकर जाना पड़ा वहीँ कई
पैसेंजर तो अपना निजी वाहन करके यात्रा करने को मजबूर बने।
बालाजी बस
के चालक संतोष सोनी ने बताया है की शासन के  द्वारा एक आदेश जारी किया जा
रहा है कि सड़क दुर्घटना में अगर किसी भी बस चालक से कोई हादसा होता है और
किसी की मौत होती है तो बस चालक ही जिम्मेदार होगा और मृतक के परिजनों को
जिसको हर्जाना देना होगा एवं सजा का भी प्रावधान रखा जा रहा है। जिसका हम
सभी पूरी तरह से इसका विरोध करते। करैरा से दतिया दतिया से पिछोर नरवर
ग्वालियर पिछोर की बसों के पहिये रुक जाने से  करैरा सहित आसपास के सैकड़ो
यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों के न चलने से
पैसेंजरों को अपने निजी साधनों से यात्रा करना पड़ा।

इनका कहना
मुझे
आज ग्वालियर दुकान का सामान लेने जाना था बसों के न चलने के कारण झांसी
होकर ग्वालियर जाना पड़ा। मुझे यात्रा के समय काफी परेशान होना पड़ा। राहुल
गुप्ता दुकानदार बसों के पहिये रुकने के पीछे शासन के द्वारा एक नियम बस
चालको पर लागू किये जाने के विरोध में आज हड़ताल रही इससे यात्रियों को
काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रूपेंद्र यादव, व्यवसायी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!