Press "Enter" to skip to content

रात के अंधेरे में मटके से पानी पी रही थी, सांप ने डसा और हो गई मौत

Image result for सांप ने डसा

करैरा।
जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के अमोलपठा चौकी अंर्तगतं
ग्राम सोनहर में एक 12 साल की नाबालिग को उसके घर में ही एक जहरीले सांप ने
डस लिया जिससे उसने कुल 45 मिनट में ही दम तोड़ दिया। घटना रात 3 बजे की
है।जानकारी के अनुसार मनीषा पुत्री धनीराम बघेल शनिवार की रात अपने ही घर
में पानी पीने के लिए उठी थी। 

जैसे ही उसने मटके का ढक्कन उठाया उसकी आवाज सुन कर अंधेरे में बैठा सांप
भी चौंक गया और उसने मनीषा को डस लिया। घटना के तुरंत बाद 3 बज कर 45 मिनट
पर परिजन लडक़ी को लेकर करेरा अस्पताल आ गए थे लेकिन सांप का जहर उसके शरीर
में इतनी तेजी से फेल गया था कि डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!