Press "Enter" to skip to content

सांप लोगों को बिना मतलब नहीं डंसते सिर्फ सेल्फ डिफेंस में डंसते हैं इसलिए सांपों से डरने की जरूरत

माधव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सहायक संचालक वीएस यादव ने वनकर्मियों को किया जागरुक

शिवपुरी। माधव राष्ट्रीय उद्यान के सहायक संचालक वीएस यादव ने वन कर्मियों को जागरूक करते हुए कहा कि सांप लोगों को बिना मतलब नहीं डंसते। खतरा महसूस होने पर सेल्फ डिफेंस में डंसते हैं। इसलिए सांपों से डरने की जरूरत नहीं, बस थोड़ी सी समझदारी और जागरूकता की आवश्यकता है। अधिकांश सांप तो बिना जहर वाले हैं जो जिले में बहुतायत में है, इसलिए इन जीव जंतुओं को भी कष्ट न पहुंचे और हम इन्हें बेवजह भी न छेड़े, इसलिए जागरूकता की आवश्यकता है। श्री यादव ने कहा कि भारत में पाए जाने वाले कुछ विशेष सांपों की जानकारी दी जाएगी। भारत में सांप की 276 प्रजाति हैं। इसमें से 36 प्रजाति मप्र में हैं। और शिवपुरी जिले में जो सांप बहुतायत में है उनमें विषहीन और विषधरों की श्रेणी के सर्प शामिल है। इनमें से विषहीन सर्प जिले में अधिक पाये जाते है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में मगर मच्छ बहुतायत में निकलते है। यह शहर के कई इलाकों में पहुंच जाते है। इससे लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। सहायक संचालक वी एस यादव ने ट्रेनिंग के दौरान बताया कि बरसात में शहर के निकटवर्ती नदी-नालों एवं तालाबों से निकलकर दो फीट से चार फीट साइज तक के मगर के बच्चे शहरी क्षेत्रों में आ जाते हैं, जो स्वयं ही मनुष्य एवं सड़कों पर आने-जाने वाले वाहनों से घबराकर इधर-उधर भागकर आत्मरक्षा हेतु छुपने का प्रयास करते रहते हैं, उनके आत्मरक्षा के प्रयास को इंसान आक्रामकता समझने की भूल करता है। विगत अनेक वर्षों में शिवपुरी में मगर द्वारा किसी इंसान पर हमला कर मार देने या घायल करने की कोई घटना सामने नहीं आई है और माधव राष्ट्रीय उद्यान के प्रशिक्षित वन कर्मचारियों की रेस्क्यू टीम द्वारा प्रतिदिन शिवपुरी शहर के विभिन्न आबादी क्षेत्रों में निकल रहे सांप, गोहरे आदि को भी पकड़कर रहवासी क्षेत्रों से दूर राष्ट्रीय उद्यान के भीतरी घने वनक्षेत्रों में छोड़ा जा रहा है। 

इनका कहना है

जागरूकता की कमी के कारण जनता द्वारा सभी सांपों को जहरीला मानकर मार दिया जाता है, जो प्रकृति एवं जैव विविधता संरक्षण की दृष्टि से उचित नहीं है। लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत एवं जागरूक बने एवं वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग देकर प्रकृति को समृद्घ बनाने में योगदान दें। 

वीएस यादव, सहायक संचालक, माधव राष्ट्रीय उद्यान 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!