Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: एसबीआई क्योस्क संचालक के साथ कट्टा अड़ाकर लूटे सवा दो लाख


टक्कर मारकर युवक को गिराया सड़क पर, बैग में थे नगदी सहित एटीएम, मोबाइल व हस्ताक्षरित चैक  

शिवपुरी। सीहोर के ग्राम नैनागिरी के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ग्राम सीहोर में भारतीय स्टेट बैंक की क्योस्क शाखा का संचालन करने वाले एक युवक की बाइक में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और उस पर कट्टा अड़ाकर रूपये से भरा बैग लूटकर ले गए। बैग में सवा दो लाख रूपए नगदी और दो एटीएम कार्ड, एक मोबाइल एवं एक हस्ताक्षरित चैक रखा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त युवक की रिपोर्ट पर अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ भादवि की धारा 382 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
जगराम पुत्र भूमि कुशवाह उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 1 नरवर कल दोपहर अपनी बाइक से नरवर की एसबीआई और दो अन्य बैंकों से सवा दो लाख रूपये निकालकर सुनारी गांव के लिए अपनी बाइक से रवाना हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे के लगभग वह नैनागिरी  गांव के पास पहुंचा तभी पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश जो मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। जिन्होंने पीछे से जगराम की बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक के साथ जगराम सड़क पर गिर गया। तभी दोनों बदमाश उसके पास पहुंचे जिसमें से एक बदमाश ने जगराम के सिर पर कट्टा रख दिया और उसे डराकर नोटों से भरा बैग छीन लिया और दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गए। इस दौरान  जगराम ने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। घटना के बाद पीडि़त युवक नैनागिरी पहुंचा जहां ग्रामीणों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी और एक ग्रामीण के मोबाइल से अपने परिजनों से संपर्क साधा। बाद में वह सीहोर थाने पहुंचा जहां उसने अपनी शिकायत दर्ज करा दी। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!